हाल ही मे हुए परीक्षा को अगर आपने भी UPSC Engineering Services Examination (ESE) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है तो आपके लिए बड़ी खबर आ चुकी है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC ESE Mains Exam 2026 की तारीख को घोषित कर दिया गया है। अब सभी उम्मीदवारों का अगला बड़ा लक्ष्य मुख्य परीक्षा को पास करने के का हैं
अभी हाल ही मे आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, UPSC ESE Main Exam 2026 का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) के दिन को कराया जाएगा। आपको बताते चले की यह परीक्षा एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित जाएगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अपना इंजीनियरिंग सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं, तो उनके लिए अब तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ गया है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे:
UPSC ESE Mains Exam 2026 की तारीख का
पूरा परीक्षा शेड्यूल, पेपर टाइमिंग, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया आदि अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा।
UPSC ESE Mains Exam 2026 Date
UPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, Engineering Services (Main) Examination 2026 का आयोजन 21 जून 2026 रविवार के दिन को किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है बहुत ही महत्वपूर्ण हैं जिन्होंने Engineering Services Preliminary Exam 2026 को सफलतापूर्वक पास कर लिया था।
आयोग द्वारा जारी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम फरवरी 2026 के अंत में जारी किया गया था और सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह अंतिम चरण आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी मुख्य परीक्षा से उम्मीदवारों की तकनीकी समझ, लिखने की समझ और विषय पर पकड़ का वास्तविक परीक्षण होता है।
UPSC ESE Mains Exam 2026 Overview
Important Overview – UPSC ESE Mains Exam 2026
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | UPSC Engineering Services (Main) Examination 2026 |
| परीक्षा संचालक | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर (National Level) |
| परीक्षा तिथि | 21 जून 2026 |
| परीक्षा दिवस | रविवार |
| परीक्षा मोड | Offline |
| प्रश्न प्रकार | Descriptive / Conventional |
| कुल पेपर | 2 पेपर |
| प्रत्येक पेपर के अंक | 300 अंक |
| कुल अंक | 600 अंक |
| पेपर-I समय | सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक |
| पेपर-II समय | दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक |
| प्रत्येक पेपर की अवधि | 3 घंटे |
| एग्जाम पैटर्न | Discipline Specific Conventional Papers |
| चयन प्रक्रिया | Prelims + Mains + Interview |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC ESE Mains Exam 2026 Schedule
UPSC ESE Main Exam 2026 एक ही दिन में दो पेपरों को आयोजित किया जाएगा। दोनों पेपर Conventional Type यानी वर्णनात्मक (descriptive) रूप से होंगे।
आपका परीक्षा शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:
परीक्षा तिथि: 21 जून 2026 (रविवार)
पेपर-I समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर-II समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
प्रत्येक पेपर की अवधि: 3 घंटे
प्रत्येक पेपर के अंक: 300
कुल अंक: 600
किन-किन ब्रांचों के लिए होगी UPSC ESE Main Exam 2026?
यानी अगर आपने इन चार प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांचों में से किसी एक मे से किसी मे आवेदन किया था और प्रीलिम्स परीक्षा को क्वालिफाई कर लिया किया था तो अब आप मुख्य परीक्षा देने के लिए योग्य हो चुके होंगे। यह परीक्षा देश के विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। ये मुख्य परीक्षा निम्नलिखित शाखाओं के उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगी जैसे की
(1) Civil Engineering
(2) Mechanical Engineering
(3) Electrical Engineering
(4) Electronics and Telecommunication Engineering
UPSC ESE Mains Exam Pattern 2026
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन मेंस की 2026 की परीक्षा में सिर्फ आप रटकर पास नहीं हो सकते बल्कि आप के लिए concept clarity, problem solving approach, presentation, और technical writing बहुत मायने रखती है। यानी अगर आपकी तैयारी सिर्फ objective questions तक ही सीमित है तो अब आपको तुरंत ही descriptive answer writing की practice शुरू कर देनी चाहिए। लेकिन बहुत से उम्मीदवार केवल परीक्षा की तारीख को जानकर रुक जाते हैं लेकिन असली सफलता के लिए आप के लिए exam pattern समझना बेहद जरूरी होता है।
UPSC ESE Main Exam Pattern इस प्रकार है:
(1) मुख्य परीक्षा में 2 पेपर होंगे
(2) दोनों पेपर Descriptive प्रकार के होंगे
(3) प्रत्येक पेपर 300 अंक का होगा
(4) कुल अंक 600 होंगे
(4) प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा
UPSC ESE Selection Process 2026
आपका अंतिम चयन प्रीलिम्स, Mains और Interview के अंको के आधार पर ही किया जाता है उम्मीदवारों को हमेशा आधिकारिक नोटिस और UPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत नियमों को ही देखना चाहिए। UPSC ESE 2026 की चयन प्रक्रिया कुल मिलाकर तीन चरणों में पूरी की जाती है:
1) Preliminary Examination
प्रारंभिक परीक्षा इस परीक्षा के लिए पहला चरण होता है जिसमें आप से objective type के questions पूछे जाते हैं।
2) Main Examination
मुख्य परीक्षा ये परीक्षा दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण होता जिसमे लिखित प्रकार की परीक्षा होती है इसलिए इसमें उम्मीदवार की विषयगत गहराई को परखा जाता है।
3) Personality Test / Interview
जो उम्मीदवार Prelims और Mains में निर्धारित cut-off से ऊपर अंक लेकर लाते हैं सिर्फ उन्ही उम्मीदवारो को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
UPSC ESE Mains Exam 2026 क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
UPSC ESE सिर्फ केवल एक परीक्षा भर नहीं है बल्कि इस परीक्षा के माध्यम से भारत सरकार के तकनीकी विभागों में अधिकारी स्तर की नौकरी पाने का बड़ा मौका भी होता है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं और विभागों में की जाती है।
इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को ऐसे पदों पर काम करने का मौका मिलता है जहां वे देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर, संचार, ऊर्जा, रेलवे, रक्षा और तकनीकी विकास से जुड़े कार्यों में अपना योगदान दे सकते हैं।
इसलिए UPSC ESE को इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के छात्रों के लिए सबसे प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं में से एक गिना जाता है।
UPSC ESE Main 2026 की तैयारी कैसे करें?
अब जब परीक्षा की तारीख बिलकुल ही आपके सामने आ चुकी है तो आपके लिए तैयारी को smart तरीके से करना जरूरी हो जाता है। इसलिए हम आपको नीचे कुछ परीक्षा से सम्बंधित practical tips देने जा रहे हैं:
1. Syllabus को दोबारा से line-by-line जरूर देखें
अब नया कुछ भी पढ़ने की बजाय आप syllabus के अनुसार ही targeted revision करें।
2. Conventional answer writing शुरू करें
जैसा की आपको मालूम हैं की Main exam descriptive प्रकार का होता है, इसलिए सिर्फ theory पढ़ना आपके लिए काफी नहीं है। आपको answers step-wise, diagram-based, और structured format में लिखने की आदत डालनी होगी।
3. Previous Year Questions हल करें
UPSC ESE के पिछले वर्षों के mains के papers आपकी तैयारी करने की नई दिशा दे सकते हैं। क्योंकि पुराने वर्षो के पेपर से आपको पता चलता है कि किस level के questions परीक्षा मे आते हैं।
4. Formula + Short Notes को तैयार रखें
हर subject के लिए आप अपने handwritten short notes को जरूर बनाएं। Last month revision में यही सबसे ज्यादा काम आते हैं।
5. Time Management पर काम करें
Mains exam में सबसे बड़ी समस्या छात्रों के लिए समय प्रबंधन का होता हैं इसलिए सही समय प्रबंधन से आप समय के अंदर पूरा पेपर खत्म कर सकते हैं । इसलिए mock answer writing की प्रैक्टिस जरूर करें।
6. Presentation बेहतर बनाएं
Technical exams में सिर्फ सही answer नहीं, बल्कि कैसे लिखा गया है यह भी matter करता है।
Headings, subheadings, formulas, diagrams और neat steps ये सब बहुत useful होते हैं।
परीक्षा के दिन किन बातों का ध्यान रखें?
UPSC ESE Mains Exam 2026 के दिन आपकी छोटी-छोटी गलतियां भी आपके परीक्षा के लिए नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए निम्नलिखित बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए
Admit Card समय पर डाउनलोड करें
Exam centre की location पहले से ही check करें
Reporting time से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें
सभी जरूरी documents को अपने साथ रखें
घबराहट से बचें
निष्कर्ष
UPSC ESE Mains Exam 2026 की तारीख घोषित होने के साथ अब उम्मीदवारों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का सही समय है। परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी और इसमें दो descriptive papers होंगे। यदि आपने Preliminary Exam क्वालिफाई कर लिया है, तो अब focus पूरी तरह answer writing, revision, formula practice और previous year papers पर होना चाहिए।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
1) UPSC ESE Mains Exam 2026 कब होगा?
UPSC ESE Mains Exam 2026 का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा रविवार के दिन आयोजित होगी।
2) UPSC ESE Main Exam 2026 कितने पेपरों में होगा?
UPSC ESE Main Exam 2026 में कुल 2 पेपर होंगे। दोनों पेपर Conventional (Descriptive) प्रकार के होंगे।
3) UPSC ESE Mains Exam 2026 में प्रत्येक पेपर कितने अंक का होगा?
मुख्य परीक्षा में प्रत्येक पेपर 300 अंक का होगा।
इस प्रकार कुल 600 अंक की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
4) UPSC ESE Mains Exam 2026 की टाइमिंग क्या है?
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी:
पेपर-I: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक
पेपर-II: दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
5) UPSC ESE Main Exam 2026 की अवधि कितनी होगी?
UPSC ESE Main Exam 2026 में प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।